भीषण हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार
एनएच-09 पर ग्राम लाखन के पास वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Halchal India News
20 अगस्त 2026 को 07:36 pm बजे 1.1K
अपडेट: 20 अगस्त 2026 को 09:18 pm बजे

गौरव राणा
हापुड़। एनएच-09 पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही छिजारसी चौकी इंचार्ज विवेक चौहान पुलिस टीम के सात मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चौकी भिजवा दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम एनएच-09 पर गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाली दिशा में ग्राम लाखन के सामने स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। बताया गया कि इसी दौरान वैगनआर कार संख्या UP-37-AA-1753 और मोटरसाइकिल संख्या UP-15-EF-1298 की आमने-सामने अथवा पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और घायल के साथी ने तत्काल उसे उपचार के लिए रामा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। कुछ समय के लिए मौके पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सामान्य हो गया।

उधर, दुर्घटना के बाद वैगनआर कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर चौकी भिजवा दिया है। पुलिस टीम रामा अस्पताल पहुंचकर घायल के नाम-पते तथा हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। फरार चालक की तलाश के साथ ही मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Car Hits Motorcycle on NH-09 in Hapur, Rider Seriously Injured; Driver Flees Leaving Vehicle Behind
Hapur: A serious road accident took place on NH-09 near village Lakhan in Hapur on Thursday evening when a WagonR car collided with a motorcycle, leaving the motorcycle rider seriously injured. The car driver allegedly fled the spot after abandoning the vehicle.

According to the information, the accident occurred on the NH-09 carriageway from Ghaziabad towards Hapur, near the Indian Oil petrol pump in front of village Lakhan. The WagonR, bearing registration number UP-37-AA-1753, collided with motorcycle number UP-15-EF-1298.

The motorcycle rider sustained serious injuries in the collision. Soon after the accident, passersby and the injured man's companion rushed him to Rama Hospital for treatment.

As soon as information about the accident was received, Chhijarsi Police Outpost In-charge Vivek Chauhan, along with a police team, reached the spot. The police removed the damaged vehicles from the road and took the WagonR into custody. The vehicle was later shifted to the police outpost.

The accident briefly affected traffic movement on the busy NH-09. Police personnel cleared the road and restored normal traffic flow.

Meanwhile, the driver of the WagonR fled from the spot after leaving the vehicle behind. Police are now trying to identify and locate the absconding driver. The police team also reached Rama Hospital to obtain details about the injured rider and gather information regarding the circumstances of the accident.

Police are examining available evidence, including CCTV footage from the surrounding area, to establish how the collision occurred and identify the vehicle's driver. Further legal action is underway based on the injured person's statement and other evidence collected during the investigation.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
