ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

बनखण्डा में बिजली संकट बरकरार, स्वीकृत 250 KVA ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर शिकायत

हापुड़ के ग्राम बनखण्डा में स्वीकृत 250 KVA ट्रांसफार्मर अब तक स्थापित नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। शिकायतकर्ता ने SDO और JE पर लापरवाही तथा जनसुनवाई पोर्टल पर भ्रामक निस्तारण का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

Halchal India News
6 अगस्त 2026 को 08:08 am बजे 880
अपडेट: 6 अगस्त 2026 को 09:23 am बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
बनखण्डा में बिजली संकट बरकरार, स्वीकृत 250 KVA ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर शिकायत
बनखण्डा में बिजली संकट बरकरार, स्वीकृत 250 KVA ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर शिकायत
हापुड़। जनपद के ग्राम बनखण्डा में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में लंबे समय से कम क्षमता वाले 100 KVA ट्रांसफार्मर के चलते लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। इस मामले में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने पर अब ग्रामीण ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तर पर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बनखण्डा निवासी सनी पवार ने बताया कि गांव में वर्तमान में 100 KVA का ट्रांसफार्मर स्थापित है, जबकि गांव की बढ़ती आबादी और बिजली की मांग के अनुसार उसकी क्षमता पर्याप्त नहीं है। ट्रांसफार्मर पर लगातार ओवरलोड रहने से पूरे गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और घरेलू विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 12 जुलाई 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40020426013876 दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के दौरान विभाग ने स्वयं स्वीकार किया कि गांव में 100 KVA ट्रांसफार्मर के स्थान पर 250 KVA ट्रांसफार्मर लगाए जाने की आवश्यकता है और इसके लिए 250 KVA ट्रांसफार्मर स्वीकृत भी किया जा चुका है।
आरोप है कि ट्रांसफार्मर स्वीकृत होने के बावजूद आज तक उसकी स्थापना नहीं कराई गई। सनी पवार का कहना है कि एसडीओ श्री विनेश कुमार और जेई श्री शुभम कुमार की लापरवाही तथा उदासीनता के कारण स्वीकृत ट्रांसफार्मर केवल कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि ग्रामीण आज भी बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
ग्रामीण ने यह भी आरोप लगाया कि बिना वास्तविक समाधान किए ही जनसुनवाई पोर्टल पर भ्रामक आख्या प्रस्तुत कर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। जबकि मौके पर आज भी पुराना 100 KVA ट्रांसफार्मर ही लगा हुआ है और स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है।
सनी पवार ने मांग की है कि ग्राम बनखण्डा के लिए स्वीकृत 250 KVA ट्रांसफार्मर तत्काल स्थापित कराया जाए। साथ ही एसडीओ और जेई की भूमिका की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ही शिकायत का निस्तारण किया जाए तथा उसकी फोटो और स्थापना रिपोर्ट जनसुनवाई पोर्टल पर अपलोड की जाए।
ग्रामीण ने चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय दोबारा भ्रामक रिपोर्ट लगाकर शिकायत बंद करने का प्रयास किया गया तो वह ऊर्जा मंत्री, यूपीपीसीएल अध्यक्ष, पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक, विद्युत लोकपाल और उत्तर प्रदेश शासन सहित अन्य सक्षम प्राधिकारों के समक्ष शिकायत दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

Approved 250 KVA Transformer Yet to Be Installed in Bankhanda Village, Resident Alleges Negligence by Power Officials

Hapur: Allegations of negligence against the electricity department have surfaced in Bankhanda village of Hapur district after an approved 250 KVA transformer was reportedly not installed despite official sanction. A local resident has accused power department officials of delaying the work and closing his public grievance with a misleading report without resolving the issue.
Sunny Pawar, a resident of Bankhanda village, stated that the village is currently served by a 100 KVA transformer, which is insufficient to meet the growing electricity demand. As a result, residents have been facing persistent low voltage, frequent power interruptions, transformer overloading, and damage to household electrical appliances.
To address the issue, Pawar filed a complaint on the Uttar Pradesh Jansunwai Portal (Complaint No. 40020426013876) on July 12, 2026. According to him, the electricity department acknowledged during the inquiry that the existing 100 KVA transformer should be replaced with a 250 KVA transformer and that the higher-capacity transformer had already been approved.
However, Pawar alleged that despite the approval, the transformer has not yet been installed due to the alleged negligence and inaction of SDO Vinesh Kumar and Junior Engineer Shubham Kumar. He claimed that the delay has forced villagers to continue living with inadequate electricity supply and recurring technical problems.
The complainant further alleged that instead of resolving the issue on the ground, the department submitted a misleading compliance report and disposed of the complaint on the Jansunwai portal while the old 100 KVA transformer remains in place. He said such action raises serious concerns about the transparency and credibility of the public grievance redressal system.
Pawar has demanded the immediate installation of the approved 250 KVA transformer, an independent inquiry into the alleged negligence of the concerned officials, and departmental action if they are found responsible. He also requested that the complaint be closed only after the transformer is actually installed and photographs along with the installation report are uploaded to the grievance portal.
He warned that if the approved transformer is not installed and the complaint is again closed through what he described as a misleading report, he will approach the Uttar Pradesh Energy Minister, the Chairman of UPPCL, the Managing Director of PVVNL, the Electricity Ombudsman, and other competent authorities for appropriate legal and administrative action.



शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K