ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

बाइक की टक्कर से सड़क पर तड़प रहे दो बच्चों के लिए देवदूत बने डॉ. पराग शर्मा, तत्काल उपचार से बची जान

हापुड़ के सबली मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल दो बच्चों को डॉ. पराग शर्मा ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू किया। आरोग्य अस्पताल में बच्चों का निशुल्क उपचार कर मानवता की मिसाल पेश की।

Halchal India News
10 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे 1.5K
अपडेट: 10 अगस्त 2026 को 08:05 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
बाइक की टक्कर से सड़क पर तड़प रहे दो बच्चों के लिए देवदूत बने डॉ. पराग शर्मा, तत्काल उपचार से बची जान
बाइक की टक्कर से सड़क पर तड़प रहे दो बच्चों के लिए देवदूत बने डॉ. पराग शर्मा, तत्काल उपचार से बची जान
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से लाखों शिवभक्त सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे, वहीं सबली मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में मानवता और चिकित्सकीय तत्परता की मिसाल देखने को मिली। आरोग्य अस्पताल के सामने बाइक की टक्कर से घायल होकर सड़क पर पड़े दो बच्चों को अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पराग शर्मा ने बिना समय गंवाए तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर हालत में बच्चों को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जिससे उनकी हालत संभल सकी।
घटना उस समय हुई, जब कांवड़ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालु बच्चे सबली मार्ग से गुजर रहे थे। आरोग्य अस्पताल के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए आगे आए।
इसी दौरान आरोग्य अस्पताल के पास कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में मौजूद डॉ. पराग शर्मा की नजर घायल बच्चों पर पड़ी। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को देखा और अपने स्टाफ को स्ट्रेचर लाने के निर्देश दिए। दोनों घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉ. पराग शर्मा ने स्वयं उनकी चिकित्सा शुरू कराई।
हादसे में बच्चों को लगी चोटों को देखते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार शुरू होने से बच्चों की स्थिति को संभालने में मदद मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी डॉ. पराग शर्मा की तत्परता की सराहना की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की टक्कर काफी तेज थी और हादसे के बाद दोनों बच्चे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। ऐसे समय में अस्पताल पास होना और मौके पर डॉ. पराग शर्मा का मौजूद रहना बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। लोगों ने कहा कि यदि उपचार मिलने में देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
डॉ. पराग शर्मा ने इस पूरी घटना में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दोनों घायल बच्चों का उपचार निश्शुल्क किया। कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के साथ-साथ हादसे में घायल बच्चों को भी उन्होंने तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
डॉ. पराग शर्मा पिछले करीब 11 वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर लगाते आ रहे हैं। इस बार भी आरोग्य अस्पताल के पास शिविर लगाकर वह कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। इसी सेवा भावना के बीच हादसे में घायल बच्चों के लिए उनकी तत्परता जीवनरक्षक साबित हुई।
स्थानीय लोगों ने कहा कि डॉक्टर पराग शर्मा ने चिकित्सक होने के साथ-साथ मानवता का परिचय दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां वह लगातार शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे, वहीं सड़क हादसे में घायल बच्चों को भी अपना मरीज मानकर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया और उनसे उपचार के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया।



Dr. Parag Sharma Becomes a Guardian Angel for Two Children Injured in Bike Accident, Immediate Treatment Helps Stabilize Their Condition

Hapur: During the ongoing Kanwar Yatra, while the police and administration remained alert to ensure the safe journey of thousands of Shiva devotees, a remarkable example of humanity and medical promptness emerged on the Sabli Road. Two children were injured after being hit by a motorcycle in front of Arogya Hospital. Seeing the injured children lying on the road, Dr. Parag Sharma immediately rushed to their aid and arranged prompt medical treatment.

The incident took place when two children accompanying Kanwar pilgrims were passing through the Sabli Road area during the Kanwar Yatra. Suddenly, a motorcycle hit them near Arogya Hospital. The impact caused both children to fall onto the road and sustain injuries, creating panic among people at the spot.

At that time, Dr. Parag Sharma was present at the Kanwar service camp set up near Arogya Hospital. As soon as he noticed the injured children, he immediately assessed their condition and instructed his staff to bring stretchers. Both children were promptly shifted to the hospital's emergency department, where Dr. Sharma personally initiated their treatment.

Considering the nature of their injuries, the children were provided immediate first aid and necessary medical care. Timely treatment helped stabilize their condition. People present at the scene appreciated Dr. Parag Sharma and his team for their quick response.

According to eyewitnesses, the motorcycle was travelling at considerable speed when it struck the children. Both were left injured on the road following the accident. The presence of a hospital nearby and the immediate availability of Dr. Parag Sharma proved extremely important. Local residents said that any delay in treatment could have made the situation more serious.

Dr. Parag Sharma also treated both injured children free of charge, demonstrating his commitment to humanity and service. While providing medical assistance to Kanwar pilgrims at the service camp, he did not hesitate to extend the same support to the children injured in the road accident.

Dr. Parag Sharma has been organizing a medical service camp for Shiva devotees during the Kanwar Yatra for nearly 11 years. Every year, he provides medical assistance to pilgrims through the camp. This year too, he has been serving Kanwar pilgrims near Arogya Hospital.

Amid his continued service to the devotees, his prompt response during the accident became a source of relief for the injured children and their families.

Local residents praised Dr. Parag Sharma for displaying not only the responsibility of a doctor but also a strong sense of humanity. 

During the Kanwar Yatra, he has been continuously serving Shiva devotees, while also extending immediate and free medical treatment to those injured in accidents. His timely intervention once again highlighted the importance of compassion, medical readiness and humanity during large religious gatherings.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K