बहन के घर सिंधारा देने गया 26 वर्षीय युवक, कुचेसर में कार के अंदर मिला मृत
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अरुण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुचेसर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर कार में शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर जांच शुरू की।
Halchal India News
15 अगस्त 2026 को 10:35 pm बजे 7.9K
अपडेट: 16 अगस्त 2026 को 02:46 am बजे
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी बहन के यहां सिंधारा देने के लिए स्विफ्ट कार से गया था। वापस लौटते समय उसकी कार कुचेसर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर खड़ी मिली। कार के अंदर युवक मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शकरपुर निवासी कुलदीप पुत्र सुरेश ने थाना बाबूगढ़ में दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा अरुण पुत्र जोगिंदर, उम्र करीब 26 वर्ष, 14 अगस्त को अपनी स्विफ्ट कार संख्या यूपी-15 एचटी-4259 से अपनी बहन नेहा पत्नी नरेश के घर सिंधारा देने गया था। नेहा बंबावड़ गांव, थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर की निवासी हैं।

परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे अरुण की अंशुल से फोन पर बातचीत हुई थी। बताया गया कि उस समय अरुण काफी नशे में था और फोन पर ज्यादा बातचीत नहीं कर पाया। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरुण की कार कुचेसर फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर खड़ी है और उसके अंदर अरुण अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने अरुण को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Young Man Found Dead Inside Car Near Kuchesar Flyover, Police Begin Investigation
Hapur: A 26-year-old man from Shakarpur village under Babugarh police station was found dead under suspicious circumstances on Saturday. The man had reportedly gone to his sister’s residence in Bambawar, Gautam Buddh Nagar, to deliver a traditional Sindhara gift. His body was later found inside his Swift car parked along the service road near the Kuchesar flyover.

According to a complaint filed by Kuldeep, a resident of Shakarpur village, his nephew Arun, son of Joginder, aged around 26, had left on August 14 in his Swift car, registration number UP-15 HT-4259, to visit his sister Neha, wife of Naresh, who resides in Bambawar under Badalpur police station in Gautam Buddh Nagar.

Family members said that Arun spoke to a person named Anshul over the phone at around 10:30 am on August 15. According to the family, Arun appeared to be heavily intoxicated during the conversation and was unable to speak much.

Shortly afterward, the family received information that Arun’s car had been found parked on the service road near the Kuchesar flyover and that he was lying unconscious inside the vehicle.

Babugarh police immediately reached the spot after receiving the information. Arun was taken by ambulance to the Sikhera Community Health Centre, where doctors examined him and declared him dead.

Considering the circumstances, police called a forensic team to the spot. The team carried out the necessary examination and collected relevant evidence. Police subsequently prepared the inquest report and sent the body for post-mortem examination.

Police said that the exact cause of death will become clear only after the post-mortem report is received. The matter is currently under investigation, and necessary legal proceedings are being carried out on the basis of the complaint.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
