ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग

हापुड़

बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत कई लोग घायल

हापुड़ के कपूरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से ग्राम प्रधान समेत कई लोग घायल हुए, कुछ घायलों को मेरठ रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Halchal India News
15 अगस्त 2026 को 09:34 pm बजे 1.7K
अपडेट: 15 अगस्त 2026 को 11:39 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत कई लोग घायल
बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत कई लोग घायल
गौरव राणा 
हापुड़। कपूरपुर गांव में शनिवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। घटना में ग्राम प्रधान समेत कई लोग घायल हो गए।
बताया गया कि गांव में दो बच्चे किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। बच्चों के विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर परिवार के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान अरुण प्रधान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान उनके सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
मारपीट में अरुण प्रधान के अलावा हरकेश, हर्ष, आर्यन और चंद्र सिंह समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किए जाने की जानकारी है।
घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से मिली शिकायतों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Two Sides Clash Over Children’s Dispute in Kapurpur, Several Injured Including Village Head

Hapur: A dispute between two children in Kapurpur village escalated into a clash between their families on Saturday. Following an argument, people from both sides allegedly engaged in a physical confrontation involving sticks and stones. Several people, including the village head, were injured in the incident.
According to information, two children were arguing over an issue in the village. After their family members reached the spot, an argument broke out between the two sides. The situation soon escalated, leading to a physical confrontation.
Village head Arun Pradhan also reached the spot and reportedly tried to intervene and settle the dispute. During the intervention, he was allegedly struck on the head with a stick from behind, leaving him injured. Other people who came forward to stop the fight were also reportedly attacked.
Arun Pradhan, Harkesh, Harsh, Aryan and Chandra Singh, among others, are reported to have sustained injuries. The injured were taken to hospital for treatment. Some of those with serious injuries were reportedly referred to Meerut for further medical care.
Following the incident, a crowd gathered in the village. Police reached the spot after receiving information and took details of the incident from both sides. The injured persons were also sent for medical examination. Police said that the matter is being investigated. Further action will be taken on the basis of the complaints received and medical reports.

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K