ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश

55 सौ रुपये के विवाद में हिस्ट्रीशीटर का खूनी तांडव, पड़ोसी के घर फायरिंग और पथराव

55 सौ रुपये के मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने पड़ोसी के घर पर छह राउंड फायरिंग और पथराव कर इलाके में दहशत फैला दी। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज होने का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Halchal India News
31 जुलाई 2026 को 04:04 pm बजे 7.1K
अपडेट: 1 अगस्त 2026 को 12:27 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
55 सौ रुपये के विवाद में हिस्ट्रीशीटर का खूनी तांडव, पड़ोसी के घर फायरिंग और पथराव
55 सौ रुपये के विवाद में हिस्ट्रीशीटर का खूनी तांडव, पड़ोसी के घर फायरिंग और पथराव
गौरव राणा 
हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला में महज 55 सौ रुपये के लेनदेन का विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ पड़ोसी के घर पर धावा बोलते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद पथराव किया गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी वाजिद गेट कटिंग का कार्य करते हैं। पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उनका 55 सौ रुपये के लेनदेन को लेकर पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विवाद बढ़ने पर युवक अपने हिस्ट्रीशीटर भाई रिजवान और अन्य साथियों के साथ वाजिद के घर पहुंच गया।
 आरोपितों ने आते ही घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और जमकर पथराव किया। ग्रामीणों का दावा है कि करीब छह राउंड गोलियां चलाई गईं।
हमले के दौरान वाजिद का भाई जावेद पत्थर लगने से घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग और पथराव से आसपास के लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित रिजवान थाना कपूरपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आ रही है।
सूचना मिलते ही कपूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

सरकारी भवन के बाहर मीडिया
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण

तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले अनिवार्य, समूह ख और ग के लिए अलग मानक तय।

26 जुलाई 2026 को 01:30 pm बजे 22.1K