ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

30 स्कूली वाहन बिना फिटनेस दौड़ते मिले, डीएम ने जताई नाराजगी, ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ में होगी कार्रवाई

हापुड़ में 30 स्कूली वाहन बिना फिटनेस चलते मिले। डीएम ने जताई नाराजगी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत अनफिट वाहनों पर कार्रवाई, ओवरस्पीड कैमरे और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश।

Halchal India News
12 अगस्त 2026 को 05:13 pm बजे 15
अपडेट: 12 अगस्त 2026 को 06:13 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
30 स्कूली वाहन बिना फिटनेस दौड़ते मिले, डीएम ने जताई नाराजगी, ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ में होगी कार्रवाई
30 स्कूली वाहन बिना फिटनेस दौड़ते मिले, डीएम ने जताई नाराजगी, ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ में होगी कार्रवाई
हापुड़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। जांच में 30 विद्यालयी वाहन बिना फिटनेस के संचालित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधनों को तत्काल वाहनों के प्रपत्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऐसे विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करने तथा बिना फिटनेस वाहनों का संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा। विद्यालयों को भी वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस संबंधी औपचारिकताएं तत्काल पूरी कराकर ही उनका संचालन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्कूली बच्चों के परिवहन में ई-रिक्शा और वैन के इस्तेमाल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अधिकारियों ने विद्यालय प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि अभिभावकों को ऐसे अनधिकृत अथवा असुरक्षित वाहनों से बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चों को विद्यालय से संबद्ध और निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाले वाहनों से ही स्कूल लाने-ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों और आवश्यक सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।
बिना फिटनेस संचालित वाहनों के खिलाफ ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों के समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और संबंधित अन्य विभागों को अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया।
बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण ओवरस्पीड सामने आ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए एनएचएआई के मुरादाबाद और गाजियाबाद खंड को प्रमुख स्थानों पर ओवरस्पीड कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट पर किए गए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुरक्षा कार्यों का दोबारा निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
छिजारसी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। टोल के दोनों कट पर हाईट बैरियर लगाने की व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके और जाम की समस्या को कम किया जा सके।
सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों तक राहत एवं चिकित्सा सहायता पहुंचने में होने वाली देरी की भी समीक्षा की गई। एनएचएआई के मुरादाबाद खंड से जुड़े मार्गों पर दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस और क्रेन के निर्धारित समय पर पहुंचने की व्यवस्था की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात और एनएचएआई के अधिकारियों को संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेन्द्र सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, यात्री/मालकर अधिकारी प्रीति पाण्डेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी रोडवेज लक्ष्मण सिंह, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. श्वेता पूठिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनजीत सिंह, एनएचएआई के वैभव त्रिपाठी, अंकुल कुमार, अमित शर्मा, संजय हिंगे, संजय कुमार, विकास ग्लोबल स्कूल बाबूगढ़ के निदेशक संजय कुमार, दिल्ली पब्लिक स्कूल के एडमिन ललित कुमार, मुकुल नागपाल, प्रिंस चौहान सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने कहा, “स्कूली बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरा होना अनिवार्य है। जिले में 30 विद्यालयी वाहनों के बिना फिटनेस संचालित होने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। संबंधित विद्यालयों को तत्काल अपने वाहनों के प्रपत्र दुरुस्त कराने और फिटनेस पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
बिना फिटनेस या मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत परिवहन, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण भी कराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों को अनधिकृत ई-रिक्शा, वैन या अन्य असुरक्षित साधनों से स्कूल न भेजें और विद्यालय से संबद्ध, मानकों को पूरा करने वाले वाहनों का ही उपयोग करें। 
सड़क सुरक्षा के मोर्चे पर भी ओवरस्पीड को नियंत्रित करने, ब्लैक स्पॉट की खामियां दूर करने और दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस व क्रेन को निर्धारित समय में मौके पर पहुंचाने की व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क और स्कूली परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाना है।” बैठक के अंत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने सभी अधिकारियों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद बैठक समाप्त हुई।


30 School Vehicles Found Without Fitness in Hapur, DM Orders Immediate Action
Hapur: The district administration has adopted a strict approach towards the safety of school-going children. During a meeting of the District Road Safety Committee and District School Vehicle Safety Committee chaired by the District Magistrate on Wednesday, officials reviewed the safety standards and fitness status of vehicles being used to transport students.
During the review, 30 school vehicles were found operating without valid fitness certificates. Taking serious note of the matter, the District Magistrate expressed displeasure and directed the District Inspector of Schools, Basic Education Officer and representatives of concerned schools to ensure that all vehicle documents and fitness requirements are completed immediately.
The District Magistrate also directed officials to conduct physical inspections of schools and ensure that vehicles transporting children comply with all prescribed safety standards. Action against unfit vehicles will be taken under the ‘Mission Safe Future 2.0’ campaign through coordination between the concerned departments.
The use of e-rickshaws and vans for transporting schoolchildren was also discussed during the meeting. School representatives were instructed to create awareness among parents and discourage them from sending children to school in vehicles that do not meet prescribed safety requirements. Schools were directed to ensure that children are transported only through vehicles associated with the institution and complying with the required safety norms.
The meeting also focused on road accidents in the district. Officials noted that overspeeding is one of the major causes of road accidents in Hapur. The NHAI Moradabad and Ghaziabad divisions were directed to install speed-monitoring cameras at appropriate locations to control overspeeding.

Officials were also instructed to re-inspect black spots identified in the district and submit reports regarding short-term and long-term corrective measures. The administration further ordered a review of the response time of ambulances and cranes on the NHAI Moradabad section so that emergency assistance reaches accident sites within the prescribed time.
The traffic congestion issue at Chhijarsi Toll Plaza was also discussed. Officials were directed to install height barriers at both cuts of the toll plaza to help regulate traffic and reduce congestion.

ARTO Enforcement Ramesh Kumar Chaubey said that the safety of schoolchildren is the administration's top priority. He emphasized that every vehicle used for transporting students must have valid fitness certification, required documents and prescribed safety equipment. He said that the 30 vehicles found without fitness would be brought into compliance and action would be taken against violations under Mission Safe Future 2.0.
He further said that the Transport Department and Education Department would work together to inspect schools and prevent the use of unsafe vehicles for students. Parents were also urged to ensure that their children travel only in authorized and safety-compliant school vehicles.
The meeting was attended by senior district officials, representatives of the Transport and Education Departments, NHAI officials, traffic police, PWD officials, school representatives and members of the Road Safety Committee. The meeting concluded after ARTO Enforcement Ramesh Kumar Chaubey thanked all officials and members present.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K