26 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम, कमरे में मिला शव
धौलाना के नारायणपुर गांव में 26 वर्षीय अरशद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी से अनबन की बात सामने आई है। कपूरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
Halchal India News
20 अगस्त 2026 को 11:47 am बजे 713
अपडेट: 20 अगस्त 2026 को 01:05 pm बजे

गौरव राणा
धौलाना के नारायणपुर गांव में 26 वर्षीय अरशद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी से अनबन की बात सामने आई है। कपूरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में बुधवार रात 26 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव घर की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी अरशद मेहनती और हंसमुख स्वभाव का बताया गया है। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी और वह अपने मायके गई हुई थी। हालांकि, परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अरशद किसी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। काफी देर तक अरशद के नीचे नहीं आने पर उसकी मां ने उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए। इसके बाद कमरे की स्थिति देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

घटना की सूचना तत्काल कपूरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।

कपूरपुर पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अरशद की मौत के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

26-Year-Old Man Dies in Dhaulana’s Narayanpur, Police Begin Investigation
Dhaulana: A 26-year-old man died under tragic circumstances in Narayanpur village under the Kapurpur police station area of Dhaulana on Wednesday night, leaving his family in shock. The deceased has been identified as Arshad.

According to family members, Arshad was known to be hardworking and cheerful. They said that he had been having differences with his wife for some time, following which she was staying at her maternal home. However, the family was reportedly unaware of him being under any serious mental stress.

The incident came to light late at night when Arshad did not come downstairs for dinner. His mother went upstairs and knocked on the door of his room several times, but received no response. The family subsequently discovered him inside the room and raised an alarm.

The family informed the Kapurpur police, following which a police team reached the village and inspected the spot. The body was taken into custody and sent for a post-mortem examination.

After completion of the post-mortem, the family members performed the last rites and laid Arshad to rest.

Police said that a disagreement with his wife has emerged as one of the circumstances being looked into. However, no written complaint has been received so far. Police are investigating the matter and will take further action based on the findings.

The incident has cast a pall of grief over Narayanpur village, while Arshad’s family is devastated by his sudden death.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
