ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

2027 में बदलाव का बिगुल, स्वजन संवाद अभियान से सपा ने गांव-गांव साधा जनसंपर्क

हापुड़ के दोताई और अल्लाबख्शपुर गांव में समाजवादी स्वजन संवाद अभियान आयोजित हुआ। सपा नेताओं ने जनता से संवाद कर 2027 चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे 8.8K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 10:31 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
2027 में बदलाव का बिगुल, स्वजन संवाद अभियान से सपा ने गांव-गांव साधा जनसंपर्क
2027 में बदलाव का बिगुल, स्वजन संवाद अभियान से सपा ने गांव-गांव साधा जनसंपर्क
हापुड़। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोताई और अल्लाबख्शपुर में 'समाजवादी स्वजन संवाद अभियान' के तहत जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं को विस्तार से रखा। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े, शोषित और वंचित समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है और देश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। ऐसे में जनहित की राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाकर प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का समय आ गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि स्वजन संवाद अभियान का उद्देश्य केवल राजनीतिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं और गरीब वर्ग की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
गोष्ठी के दौरान पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों से शिक्षा, रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याओं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने भी अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए पार्टी स्तर पर हर संभव प्रयास का भरोसा दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रमेश चंद्र प्रजापति, मोहित प्रजापति, अमित प्रजापति, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष प्रजापति, फारुख प्रधान, साजिद दोताई, रजेश प्रजापति, सुषमा प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
आनंद गुर्जर ने कहा "समाजवादी स्वजन संवाद अभियान का उद्देश्य केवल चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और पिछड़े समाज की आवाज रही है। आज प्रदेश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और सामाजिक असमानता से परेशान है। हमारा संकल्प है कि गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाए और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए।
 हमें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता विकास, सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति को समर्थन देगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। हम जनता के विश्वास और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं और लगातार उनके बीच रहकर उनकी आवाज उठाते रहेंगे।"
Samajwadi Party Intensifies 2027 Campaign Through 'Swajan Samvad Abhiyan' in Hapur Villages

Hapur, August 1: The Samajwadi Party organized a grand 'Swajan Samvad Abhiyan' in Dotai and Allabakhshpur villages of Garhmukteshwar Assembly constituency on Saturday as part of its outreach campaign ahead of the 2027 Uttar Pradesh Assembly elections.
The event was led under the guidance of District President Anand Gurjar, while National Secretary and former Uttar Pradesh Minister Dr. Ramesh Chandra Prajapati addressed the gathering as the chief speaker. Party leaders interacted with local residents, listened to their grievances, and highlighted the Samajwadi Party's policies and achievements during its previous tenure in government.
Dr. Prajapati said the Samajwadi Party has consistently worked for the welfare of backward communities, farmers, youth, workers, and weaker sections of society. He stated that the backward community has emerged as a decisive force in Indian politics and called upon people to unite in support of the Samajwadi Party for the 2027 elections.
Addressing the gathering, District President Anand Gurjar said the objective of the campaign is to establish direct communication with people, understand their concerns, and strengthen public participation in democratic politics. He emphasized that the party remains committed to raising issues related to unemployment, inflation, farmers' welfare, education, and social justice.
The leaders appealed to voters to unite in the 2027 Assembly elections and support the Samajwadi Party under the leadership of Akhilesh Yadav to form a majority government in Uttar Pradesh.
Several party leaders and workers, including Dr. Ramesh Chandra Prajapati, Mohit Prajapati, Amit Prajapati, Subhash Prajapati, Farukh Pradhan, Sajid Dotai, Rajesh Prajapati, Sushma Prajapati, Rajendra Prajapati, and many local residents, were present during the programme.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K