19 दरोगाओं की नई तैनाती, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जारी किया आदेश
हापुड़ में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 19 उपनिरीक्षकों के तबादले किए। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।
Halchal India News
17 अगस्त 2026 को 01:51 pm बजे 4.4K
अपडेट: 17 अगस्त 2026 को 04:37 pm बजे

हापुड़। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार को 19 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइंस से थानों और चौकियों में तैनाती दी गई है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक योगेश शर्मा को थाना पिलखुवा से प्रभारी चौकी देहरा, थाना धौलाना भेजा गया है। देहरा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को महिला थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक रमन देशवाल को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी साइलो प्रथम, थाना हापुड़ नगर बनाया गया है। उपनिरीक्षक संसार सिंह को पुलिस लाइंस से थाना गढ़मुक्तेश्वर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह का थाना बहादुरगढ़ से प्रभारी चौकी माननीय न्यायालय परिसर के पद पर स्थानांतरण किया गया है। उपनिरीक्षक जयकरण सिंह को महिला थाना से थाना कपूरपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अभिषेक प्रताप सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी झड़ीना, थाना गढ़मुक्तेश्वर नियुक्त किया गया है।

वहीं, प्रभारी चौकी झड़ीना उपनिरीक्षक अंकित कुमार को प्रभारी चौकी ब्रजघाट, थाना गढ़मुक्तेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी ई-साक्ष्य से प्रभारी चौकी सिकंदर गेट, थाना हापुड़ नगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रोहित कुमार को थाना हापुड़ नगर से प्रभारी चौकी मुनाफरा, थाना बाबूगढ़ बनाया गया है। मुनाफरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना बाबूगढ़ भेजा गया है।

उपनिरीक्षक रविंद्र मलिक को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी यूपीएसआईडीसी, थाना धौलाना नियुक्त किया गया है। यूपीएसआईडीसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वरुण कुमार को थाना हाफिजपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक नीरज कुमार को थाना कपूरपुर से प्रभारी साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक प्रबल कुमार पंकज को प्रभारी ई-साक्ष्य बनाया गया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कपूरपुर के पद पर तैनात उमेद अली को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हापुड़ देहात नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक सलीम अहमद को प्रभारी चौकी माननीय न्यायालय परिसर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कपूरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हापुड़ देहात अजय कुमार को थाना पिलखुवा भेजा गया है। वहीं प्रभारी चौकी सिकंदर गेट, थाना हापुड़ नगर सुमित मलिक को थाना हापुड़ नगर में नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए स्थान पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित/नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

Hapur SP Transfers 19 Sub-Inspectors, Major Reshuffle to Strengthen Law and Order
Hapur: In a move aimed at strengthening law and order and improving crime control in the district, Hapur Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh has transferred and posted 19 Sub-Inspectors with immediate effect.

The reshuffle includes postings at police stations, police outposts, the Cyber Cell, E-Evidence unit and Police Lines. Several officers have also been assigned charge of important police outposts.

As per the transfer order, Sub-Inspector Yogesh Sharma has been transferred from Pilkhuwa Police Station and posted as In-charge of Dehra Outpost under Dhaulana Police Station. Sub-Inspector Ashwani Kumar, who was serving as Dehra Outpost In-charge, has been sent to the Women Police Station.

Sub-Inspector Raman Deshwal has been transferred from Police Lines and appointed In-charge of Silo First Outpost under Hapur Nagar Police Station. Sub-Inspector Sansar Singh has been posted from Police Lines to Garhmukteshwar Police Station.

Sub-Inspector Yogendra Singh has been transferred from Bahadurgarh Police Station and appointed In-charge of the court premises outpost. Sub-Inspector Jaikaran Singh has been transferred from the Women Police Station to Kapurpur Police Station.

Sub-Inspector Abhishek Pratap Singh has been posted from Police Lines as In-charge of Jharina Outpost under Garhmukteshwar Police Station. Jharina Outpost In-charge Sub-Inspector Ankit Kumar has been given charge of Brajghat Outpost under Garhmukteshwar Police Station.

Sub-Inspector Ashutosh Singh has been transferred from the E-Evidence unit and appointed In-charge of Sikandar Gate Outpost under Hapur Nagar Police Station. Sub-Inspector Rohit Kumar has been transferred from Hapur Nagar Police Station and posted as In-charge of Munafara Outpost under Babugarh Police Station. Munafara Outpost In-charge Sub-Inspector Pramod Kumar has been transferred to Babugarh Police Station.

Sub-Inspector Ravindra Malik has been transferred from Police Lines and appointed In-charge of UPSIDC Outpost under Dhaulana Police Station. UPSIDC Outpost In-charge Sub-Inspector Varun Kumar has been transferred to Hafizpur Police Station.

Sub-Inspector Neeraj Kumar has been transferred from Kapurpur Police Station and appointed In-charge of the Cyber Cell, while the Cyber Cell In-charge Sub-Inspector Prabal Kumar Pankaj has been assigned the responsibility of the E-Evidence unit.

Senior Sub-Inspector Umed Ali has been transferred from Kapurpur Police Station and posted as Senior Sub-Inspector at Hapur Dehat Police Station. Sub-Inspector Salim Ahmad has been transferred from the court premises outpost and appointed Senior Sub-Inspector at Kapurpur Police Station.

Senior Sub-Inspector Ajay Kumar has been transferred from Hapur Dehat Police Station to Pilkhuwa Police Station. Sub-Inspector Sumit Malik, who was serving as In-charge of Sikandar Gate Outpost under Hapur Nagar Police Station, has also been posted at Hapur Nagar Police Station.

The police administration said the transfers have been made with the objective of improving policing at the police station and outpost level and further strengthening crime control and law-and-order arrangements across the district. All postings have been made with immediate effect.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
