ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

15 मिनट में पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां, गुम हुईं दो मासूम बच्चियां सकुशल बरामद

हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 6 और 8 साल की दो मासूम बच्चियों को साइलो चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी और इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने महज 15 मिनट में सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया।

Halchal India News
10 अगस्त 2026 को 11:16 pm बजे 6.1K
अपडेट: 11 अगस्त 2026 को 12:39 am बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
15 मिनट में पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां, गुम हुईं दो मासूम बच्चियां सकुशल बरामद
15 मिनट में पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां, गुम हुईं दो मासूम बच्चियां सकुशल बरामद
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान साइलो चौकी प्रथम पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी। परिजनों से बिछड़ी दो मासूम बच्चियों को पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उनके पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के मिलते ही परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए उनके लिए दुआएं कीं।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:15 बजे कांवड़ यात्रा के दौरान दो मासूम बच्चियां अपने परिजनों से बिछड़ गईं। बच्चियों की पहचान मानवी (करीब छह वर्ष) और जानवी (करीब आठ वर्ष) के रूप में हुई। बच्चियों के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परेशान परिजन रोते-बिलखते हुए साइलो चौकी प्रथम पहुंचे और चौकी इंचार्ज आशीष रस्तोगी को पूरी जानकारी दी।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष रस्तोगी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बच्चियों के फोटो और आवश्यक जानकारी परिजनों से ली। कांवड़ यात्रा के कारण क्षेत्र में भीड़ अधिक होने के बावजूद उन्होंने बिना समय गंवाए बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम को अलग-अलग स्थानों पर तलाश के लिए सक्रिय किया गया।
इसी दौरान चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी ने मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को दी। सूचना मिलते ही मनीष चौहान भी तत्काल साइलो चौकी प्रथम पहुंचे और पुलिस टीम के साथ बच्चियों की तलाश में जुट गए।
पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में बच्चियों की तलाश तेज कर दी। पुलिसकर्मियों की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि करीब 10:30 बजे, यानी सूचना मिलने के महज 15 मिनट के भीतर दोनों बच्चियों को सकुशल तलाश लिया गया।
पुलिस ने बच्चियों को सुरक्षित चौकी साइलो प्रथम पर लाकर उनके पिता राकेश कुमार पुत्र धनपाल सिंह, निवासी ग्राम असौड़ा, थाना हापुड़ देहात को सौंप दिया। दोनों बेटियों को सामने देखकर पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया और उनकी तत्परता की सराहना की।
कांवड़ यात्रा के दौरान जहां पुलिसकर्मी शिवभक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं, वहीं इस घटना में साइलो चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी और प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने अपनी ड्यूटी के साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार को लंबी चिंता और परेशानी से बचा लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में भी सराहना हो रही है। महज 15 मिनट में दो मासूमों को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपना हापुड़ पुलिस की तत्परता और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण बना।
Hapur Police Reunites Two Missing Girls With Family Within 15 Minutes During Kanwar Yatra

Hapur, August 10: In a swift and compassionate response during the ongoing Kanwar Yatra, Hapur Police successfully reunited two young girls with their family within just 15 minutes after they got separated from their relatives amid the heavy crowd.
The incident took place on Monday night at around 10:15 PM, when two girls, identified as Manvi, aged around 6, and Janvi, aged around 8, got separated from their family during the Kanwar Yatra.
The worried family reached Silo Chowki First and informed police about the missing children. Chowki In-charge Sub-Inspector Ashish Rastogi immediately took the matter seriously. He collected photographs and other details of the girls from the family and launched an immediate search operation.
At the same time, Ashish Rastogi informed Hapur Nagar Police Station Inspector Manish Chauhan about the incident. On receiving the information, Inspector Manish Chauhan immediately reached Silo Chowki and joined the police team in the search for the missing girls.
Considering the heavy crowd and movement of devotees during the Kanwar Yatra, police teams quickly searched the surrounding areas and possible routes. Their prompt response resulted in the girls being located safely at around 10:30 PM, just 15 minutes after the information was received.
The girls were brought safely to Silo Chowki First and handed over to their father, Rakesh Kumar, son of Dhanpal Singh, a resident of Asaura village under Hapur Dehat Police Station.
The family was overwhelmed with relief and happiness after seeing both children safe. They expressed their gratitude to Hapur Police and praised the officers for their quick response.
The incident also highlighted the human side of police personnel who were already deployed for the security and smooth management of the Kanwar Yatra. Despite their busy duties, Silo Chowki In-charge Ashish Rastogi and Inspector Manish Chauhan immediately prioritized the safety of the two children.
The successful recovery of both girls within just 15 minutes has been appreciated as an example of quick response, coordination and sensitive policing by Hapur Police.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K