श्रावण मास में मनोकामना अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, जानें कौन-से द्रव्य और मंत्र हैं शुभ
Sushil Sharma

हापुड़। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि इस माह में श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक करने से विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में पूजा का सबसे महत्वपूर्ण आधार श्रद्धा, भक्ति और शुद्ध मन है।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक करने का विधान है।

विवाह में बाधा दूर करने के लिए दूध, गंगाजल और केसर से अभिषेक करें। भगवान शिव को 11 या 21 बेलपत्र अर्पित कर "ॐ नमः शिवाय" अथवा "ॐ गौरीशंकराय नमः" मंत्र का जप करें।
संतान प्राप्ति की कामना के लिए दूध, दही और शहद से अभिषेक करें। सफेद पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर "ॐ नमः शिवाय" के साथ संतान गोपाल मंत्र का जप करें।
स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए गंगाजल, दूध और पंचामृत से अभिषेक कर रुद्राक्ष की माला से 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥धन, समृद्धि और व्यापार उन्नति के लिए गन्ने का रस, शहद और जल से अभिषेक करें। बेलपत्र एवं चंदन अर्पित कर "श्रीं नमः शिवाय श्रीं" मंत्र का जप करें।
इसी क्रम में ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि ग्रहदोष शांति के लिए काले तिल मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक करें तथा महामृत्युंजय मंत्र या नवग्रह शांति मंत्र का जप करें। कालसर्प दोष एवं पितृदोष की शांति के लिए रुद्राभिषेक कराना भी शुभ माना जाता है।

मानसिक शांति और पारिवारिक सुख के लिए जल में इत्र या चंदन मिलाकर अभिषेक करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।
शत्रु बाधा एवं संकट निवारण के लिए सरसों मिले जल अथवा गंगाजल से अभिषेक करें तथा महामृत्युंजय मंत्र एवं रुद्राष्टकम का पाठ करें।

उन्होंने बताया कि पूजा से पहले प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शिवलिंग पर पहले शुद्ध जल अर्पित करें, इसके बाद मनोकामना के अनुसार अभिषेक करें। बेलपत्र, पुष्प और चंदन अर्पित करने के बाद धूप-दीप से आरती करें तथा भगवान शिव के समक्ष अपनी मनोकामना प्रार्थना स्वरूप निवेदित करें।
ज्योतिर्विदों के अनुसार श्रावण मास में श्रद्धा, सात्विकता और सदाचार के साथ की गई भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

Perform Lord Shiva Abhishek According to Your Wishes During Shravan Month, Say Astrologers
Hapur: Shravan is considered one of the most sacred months for the worship of Lord Shiva. Astrologer Pandit Subodh Pandey of Shri Jyotish Office, Devalok Colony, said that performing Abhishek of Lord Shiva with devotion and the prescribed offerings is believed to help devotees pray for the fulfillment of various wishes. He emphasized that scriptures give the highest importance to faith, devotion, and purity of mind.
According to him, different offerings are traditionally associated with different prayers and intentions.

For removing obstacles in marriage, devotees may perform Abhishek with milk, Ganga water, and saffron, offer 11 or 21 bel leaves, and chant "Om Namah Shivaya" or "Om Gauri Shankaraya Namah."

For seeking the blessing of children, Abhishek may be performed with milk, curd, and honey, along with white flowers and bel leaves, while chanting "Om Namah Shivaya" and the Santan Gopal Mantra.

For good health and long life, devotees can perform Abhishek with Ganga water, milk, and Panchamrit and recite the Maha Mrityunjaya Mantra 108 times using a Rudraksha rosary.
For wealth, prosperity, and business growth, sugarcane juice, honey, and water are traditionally used for Abhishek, followed by offering bel leaves and sandalwood while chanting "Shreem Namah Shivaya Shreem."

Astrologer Preeti Pandey said that for peace from planetary doshas, devotees may perform Abhishek with water mixed with black sesame seeds and chant the Maha Mrityunjaya Mantra or Navagraha Shanti Mantra. Rudrabhishek is also traditionally performed for relief from Kaal Sarp Dosha and Pitru Dosha.

For mental peace and family happiness, water mixed with sandalwood or fragrance may be offered while chanting "Om Namah Shivaya."
For protection from enemies and difficulties, Abhishek may be performed with Ganga water or water mixed with mustard seeds, followed by recitation of the Maha Mrityunjaya Mantra and Rudrashtakam.

The astrologers advised devotees to take a bath early in the morning, wear clean clothes, first offer pure water to the Shivling, then perform Abhishek with the desired offerings, offer bel leaves, flowers, and sandalwood, perform Aarti, and sincerely pray to Lord Shiva.
According to them, worship performed with faith, purity, and righteous conduct during the holy month of Shravan is considered especially auspicious.


टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।

मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।

