ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

शुरू हुई निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा, अब जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिलेगा अस्पताल, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

Sushil Sharma

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 04:52 pm बजे 2.4K
अपडेट: 1 अगस्त 2026 को 08:26 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
शुरू हुई निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा, अब जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिलेगा अस्पताल, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
शुरू हुई निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा, अब जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिलेगा अस्पताल, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
हापुड़। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम और रोटरी क्लब हापुड़ एलीट के संयुक्त प्रयास से शहर में निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में मदद करना है।
महिला चिकित्सालय, कोठी गेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने ई-एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी गंभीर मरीज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचना सबसे महत्वपूर्ण होता है। कई बार कुछ मिनटों की देरी भी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में यह निःशुल्क ई-एम्बुलेंस सेवा समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि रोटरी क्लबों की यह पहल जिले के हजारों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और अन्य सामाजिक संगठनों को भी जनहित के कार्यों के लिए आगे आने की प्रेरणा देगी।
इस सेवा का संचालन गढ़ रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा डॉ. प्रियंक अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह ई-एम्बुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुंचाने का कार्य करेगी। विशेष रूप से उन लोगों को इसका लाभ मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर परिवहन की व्यवस्था नहीं कर पाते।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब हापुड़ प्लेटिनम एवं रोटरी क्लब हापुड़ एलीट के पदाधिकारियों ने कहा कि समाजसेवा ही रोटरी की पहचान है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विनीत अग्रवाल, पारित अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विनीत जिंदल, वैभव गुप्ता, संदीप अग्रवाल सहित दोनों क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने जनसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Free E-Ambulance Service Launched in Hapur to Provide Timely Emergency Healthcare to Needy Patients


Hapur: In a significant step towards strengthening emergency healthcare services, a free e-ambulance service was launched in Hapur on Saturday. The initiative has been jointly introduced by Rotary Club Hapur Platinum and Rotary Club Hapur Elite to ensure timely medical assistance for needy and economically weaker patients.
Chief Medical Officer (CMO) Dr. Kishore Kumar Ahuja flagged off the e-ambulance from the Women's Hospital at Kothi Gate. Speaking on the occasion, he appreciated the social initiative and said that reaching a hospital on time is often the most crucial factor in saving a patient's life during a medical emergency.
Dr. Ahuja emphasized that the participation of social organizations plays a vital role in strengthening public healthcare services. He expressed confidence that the free e-ambulance service would benefit thousands of residents across the district and inspire other organizations to contribute towards public welfare.
The service will be operated by Sanjeevani Hospital, located on Garh Road, under the leadership of Dr. Priyank Agarwal. According to the organizers, the ambulance service will remain completely free of cost and will help transport patients quickly and safely to hospitals, especially those who cannot afford emergency transportation.
Representatives of both Rotary Club Hapur Platinum and Rotary Club Hapur Elite stated that social service remains the core mission of Rotary and that similar initiatives in healthcare, education, and community welfare will continue in the future.
Prominent members present during the launch included Vineet Agarwal, Parit Agarwal, Sachin Gupta, Vineet Jindal, Vaibhav Gupta, Sandeep Agarwal, along with office-bearers and members of both Rotary Clubs.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K