हापुड़। दिल्ली रोड़ हाइवे स्थित जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने पर दबंगों द्वारा निमार्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए हापुड़ के शिवदयालपुरा निवासी शबनूर, शाहीनूर और माहीनूर ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता शबनूर, शाहीनूर और माहीनूर ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र के माध्यम से बताया कि दिल्ली हाइवे स्थित ग्राम सबली की कृषि भूमि में से शबनूर, शाहीनूर तथा माहीनूर की सकंमणीय भूमिधर मालिक काबिज चले आते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त अपनी भूमि के अंश भाग का पृथक कुर्रा लगवाये जाने के लिए उपजिलाधिकारी के न्यायालय में विपक्षी पक्ष से वाद-विवाद विचाराधीन हैं।
परन्तु कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति विपक्षी मिलकर दोनों वादों का अन्तिम रुप से निस्तारण हुए बिना ही विवादित भूमि के विशिष्ट भाग पर निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया है तथा मौके पर निर्माण सामग्री मंगवाकर कार्य कराया जा रहा है। जबकि विपक्षीगण को भूमि के किसी भी विशिष्ट भाग पर पृथक भाग का कुर्स लगाये बिना निर्माण कार्य करने का कोई अधिकार नहीं है, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करने वाले लोग दबंग किस्म का व्यक्ति है जिसे राजनैतिक सरंक्षण प्राप्त है। जिसके आधार पर ही विवादित भूमियों की बावत न्यायालय में विचाराधीन वादो का निस्तारण होकर पृथक कुर्रा लगाये जाने से पूर्व अवैधानिक रुप से निर्माण कार्य कर रहा है। शिकायतकर्ता ने न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को रुकवाने और कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।