हापुड़। सोमवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में पूण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मनाई गई। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे दौड़ प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमि सागर, आरती, अलीना, निशा परवीन (XII B)ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दीक्षा, खुशी, विशाखा रानी, साक्षी (XE) ने प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना, रवि कुमार ने द्वितीय स्थान ज्योति,अमरपाल सिंह ने, तृतीय स्थान अंशिका, चमन सिंह ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन पवन गर्ग द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या डॉ.स्नेह प्रभा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना गौतम नोडल अधिकारी, सुमन लता व सहायक संगीता सिंह, सरोज भारती, संजना चौधरी का विशेष सहयोग रहा।