Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
सूचना दें
Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
Halchal India News
No Result
View All Result
प्रशासनिक अधिकारियों ने मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान

प्रशासनिक अधिकारियों ने मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान

Halchal India News by Halchal India News
April 27, 2024
in हापुड़ न्यूज़
0
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Elections 2024 : हापुड़ को जिला बने 12 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है और तीन बार लोकसभा चुनाव संपन्न हुए। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में पहली बार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पहली बार मत का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों से भी मतदान की अपील की।

You might also like

गंगा में उफान, यलो अलर्ट से महज 15 सेंटीमीटर दूर

गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, खतरे के निशान की ओर बढ़ा पानी

July 12, 2025
गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

July 12, 2025

वर्ष 2011 में हापुड़ जिले का गठन किया गया। जिसके बाद से जिला प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती होती रही। वर्ष 2014, 2019 में लोकसभा चुनाव हुआ था। वहीं वर्ष 2012, 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव हुआ था। लेकिन मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने वाले अधिकारी मतदान से वंचित रहे जाते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के प्रति निष्ठा व जागरूकता दिखाते हुए जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में अपना वोट मतदाता सूची में शामिल कराया।

शुक्रवार को हुए मतदान में डीएम प्रेरणा शर्मा ने मंडी स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सबली स्थित कंपोजिट विद्यालय बूथ पर मतदान किया। वहीं एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने अपनी पत्नी मधुरिमा व पुत्री वंशिका के साथ मेरठ रोड स्थित एसडीए मिशन स्कूल के बूथ पर मतदान किया। वंशिका ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया।

अधिकारियों ने मतदान करने के बाद मतदाताओं से मतदान की अपील भी की। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता का मतदान करना महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता की जागरूकता महती भूमिका निभाती है। अच्छे मतदाता को अपने मत का उचित प्रयोग करना चाहिए।

डीएम प्रेरणा शर्मा ने कहा कि वोट डालना संवैधानिक व मूल अधिकार है। सभी को अपने अधिकार व मत का प्रयोग करना चाहिए। सीडीओ अभिषेक कुमार का कहना है कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में अपने परिवार के साथ मत प्रयोग कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया।

Halchal India News

Halchal India News

Related Stories

गंगा में उफान, यलो अलर्ट से महज 15 सेंटीमीटर दूर

गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, खतरे के निशान की ओर बढ़ा पानी

by Halchal India News
July 12, 2025
0

ब्रजघाट। गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में जलस्तर में 5 सेंटीमीटर...

गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

by Halchal India News
July 12, 2025
0

गढ़मुक्तेश्वर। श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगानगरी ब्रजघाट में शिवभक्तों का आगमन...

गंगानगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन

गंगानगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन

by Halchal India News
July 12, 2025
0

ब्रजघाट। कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र गंगानगरी ब्रजघाट समेत यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों पर अब बिना लहसुन और...

कांवड़ यात्रा: मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

कांवड़ यात्रा: मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

by Halchal India News
July 12, 2025
0

पिलखुवा। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए हिंदू रक्षा दल ने यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास...

Next Post
कोई छड़ी के सहारे तो कोई अपनों का हाथ थामकर पहुंचा मतदान स्थल

कोई छड़ी के सहारे तो कोई अपनों का हाथ थामकर पहुंचा मतदान स्थल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Halchal India

हलचल इंडिया न्यूज़
एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जहां मचती है सिर्फ सच की हलचल, हर समय, हर रोज

  • लोकल न्यूज़
  • हलचल न्यूज़
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.

No Result
View All Result
  • लोकल न्यूज़
  • राजनीति
  • खेल-कूद
  • हलचल न्यूज़
  • शिक्षा
  • देश-दुनिया
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.