हापुड़। डीएम अभिषेक पांडेय लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारीयों और कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। चाहे बात बीएसए कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की हो या फिर पीएचसी में तैनात एएनएम या आशा की। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई भी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
डीएम अभिषेक पांडेय ने गांव कस्तला कास्माबाद स्थित पीएचसी में तैनात भ्रष्टाचार में लिप्त एएनएम और आशा की सेवा समाप्त कर दी है। डीएम को शिकायत मिली थी कि कस्तला कास्माबाद स्थित पीएचसी से तैनात एएनएम व आशा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों से पैसों की वसूली करती हैं।
शिकायत के आधार पर डीएम अभिषेक पांडेय ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें इन आरोपों की पुष्टि हुई थी। उसके बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने भ्रष्टाचार में लिप्त एएनएम और आशा पर सख्त कार्यवाही करते हुए एएनएम और आशा की सेवा समाप्त कर दी है।
डीएम अभिषेक पांडेय ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।