हापुड़। सोमवार को त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक विशाल धम्म मैत्री रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा देवनिदिनी अस्पताल गढ रोड से प्रारम्भ होकर पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद देव नंदिनी अस्पताल गढ़ रोड पर समाप्त हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्याम कुमार सर्जन व वशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. हरिओम सिंह, डॉ. नीलम सिंह व डॉ. नरेन्द्र केन उपस्थित रहे।
विशाल धम्म मैत्री रथ यात्रा का उदघाटन श्रेर्ध्य संजय त्यागी सुमित्रा मेडीकोज देवनंदिनी अस्पताल ने किया तथा दीप प्रज्जवलन डॉ. श्याम कुमार सर्जन, डॉ. नीलम सिंह, नरेश भाटी, राव विरेन्द्र सिंह प्रधान जसरूपनगर, डॉ. जीत सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह, रतन लाल राही आदि ने किया।
बुद्ध वंदना कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अशोक कुमार गौतम, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, सिंद्वाकुर प्रेमी, डॉ. मुकेश सैनी आदि रहे। इसके पश्चात विशाल धम्म मैत्री रथयात्रा को पंचशील के झंडे दिखाकर, महेन्द्र सिंह एडवोंकेट, रामगोपाल गौतम, रोहित प्रेमी, अशोक मुर्गे वाले आदि ने रवाना किया। जिसमें हजारों की संख्या में धम्म उपासक मौजूद रहे।