हापुड़। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ग्राम असरा में काली नदी पर पुल, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुराक्षात्मक कार्य होंगे। ग्रामीण लंबे समय से पुल बनवाने की मांग कर रहे थे। जिसके निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल का निर्माण होने से लोगो को राहत मिलेगी।
सोमवार को विधायक विजयपाल आढ़ती ने भूमि पूजन किया। पुल के जर्जर होने के कारण अभी मात्र दोपहिया वाहन ही गुजर पाते हैं। जबकि, इसका निर्माण होने से चार पहिया वाहनों का संचालन भी हो सकेगा।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्य को अनुमति दी थी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। अभी गांव में पुराना पुल है, जो जर्जर स्थिति में है। जबकि, यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुल और रास्ते के जर्जर होने के कारण ग्रामीण लंबे समय से पुल बनवाने की मांग कर रहे थे।