हापुड़ ब्लॉक स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। परिवार नियोजन के अस्थाई साधन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हैं। दीर्घकालिक अस्थाई साधन और स्थाई साधन भी ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
बेहतर भविष्य के लिए हर दंपति परिवार नियोजन कार्यक्रम अपनाए। इससे न केवल अपनी जरूरत और संसाधनों के हिसाब से परिवार पूरा किया जा सकता बल्कि परिवार पूरा कर चुके दंपत्ति परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाकर बेहतर भविष्य के लिए आश्वस्तू हो सकते हैं। यह बातें मगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी ने कहीं और साथ ही परिवार नियोजन के लाभ बताए।