हापुड़ में दिसंबर के अंतिम दिनों में कड़ाके की ठंड और जबरदस्त कोहरे ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। सूर्य देव दिनभर बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे। लोगों को ठंड का अधिक एहसास हुआ और दिनभर सूरज की गर्माहट बेअसर साबित हुई। कंपकंपाती ठंड में लोगों की परेशानी बढ़ी रहीं। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव व रूम हीटर का सहारा लिया।
बर्फीली हवाओं ने लोगों को गलन व ठंड का एहसास कराए रखा। ठंड के प्रकोप के चलते लोग घरों में दुबके रहे। सूर्य देव बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों के बीच छिपे रहे। कड़ाके की ठंड में लोगों ने अलाव व रूम हीटर का सहारा लिया। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए साल पर लोगों को ठंड और सताने वाली है। दो दिन इसी प्रकार के हालात रहने की आशंका है। कोहरा इसी प्रकार परेशान करता रहेगा। दो दिन बाद दिन में धूप निकलने से स्थिति सुधरने की संभावना है।