Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
सूचना दें
Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
Halchal India News
No Result
View All Result
क्रेटा न मिलने पर बिगड़ा दूल्हा, निकाह से इन्कार, 10 घंटे बंधक बनी बरात

क्रेटा न मिलने पर बिगड़ा दूल्हा, निकाह से इन्कार, 10 घंटे बंधक बनी बरात

Halchal India News by Halchal India News
December 22, 2023
in हापुड़ न्यूज़
0
Share on FacebookShare on Twitter

हापुड़/बुलंदशहर। दहेज में क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से इन्कार कर दिया। बात बिगड़ने पर नाराज लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। करीब 10 घंटे तक बरात बंधक बनी रही। समझौते में साढ़े 12 लाख रुपये देने पर बंधनमुक्त हुई बरात।

You might also like

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

July 11, 2025
बाबूगढ़: आठ ट्यूबवैलों से केबल और स्टार्टर चोरी, किसानों में रोष

बाबूगढ़: आठ ट्यूबवैलों से केबल और स्टार्टर चोरी, किसानों में रोष

July 11, 2025

बताया गया कि 18 दिसंबर को गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव कलछीना से अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में बरात आई थी। दावत खाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे निकाह पढ़ने के लिए मौलाना पहुंचे तो लड़की पक्ष दान दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू की। दहेज में स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने क्रेटा की डिमांड कर दी। मांग पूरी न होने पर निकाह से इन्कार कर दिया।

इस पर नाराज दुल्हन के परिजनों बरात को बंधक बना लिया। दूल्हे संग पूरी बरात आधी रात तक शामियाने के नीचे बैठी रही। वार्ताओं का दौर चलता रहा। लड़की पक्ष का कहना था कि जितना निकाह में खर्च हुआ है, उतना पैसा अभी चाहिए। पंचों ने निकाह में साढ़े 17 लाख रुपये का हिसाब लगाया। तय हुआ कि निकाह की तैयारियों में लड़की पक्ष के खर्च हुए साढ़े 17 लाख रुपये की लड़का पक्ष भरपाई करे।

रात 12 बजे दूल्हे पक्ष ने साढ़े बारह लाख रुपये हाथों- हाथ लौटाए तब जाकर करीब 10 घंटे बाद बरात और दूल्हे को बंधनमुक्त किया गया। पांच लाख रुपये की एवज में लड़के पक्ष ने अपनी एक कार और कुछ जेवरात गिरवी रख दिया। जब वे पांच लाख रुपये लड़की पक्ष को दे देंगे, तब ये सामान उन्हें वापस दिए जाएंगे। इसके बाद बिना निकाह बरात बैरंग लौट गई।

Tags: Groom upset over not getting Cretahapur newsRefusal to marryRefusal to marry if Creta is not available.Wedding procession held hostage for 10 hours
Halchal India News

Halchal India News

Related Stories

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

by Halchal India News
July 11, 2025
0

ब्रजघाट। सावन माह के पहले सोमवार को भगवान शिव का पावन जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए गंगा पार के शिवभक्त...

बाबूगढ़: आठ ट्यूबवैलों से केबल और स्टार्टर चोरी, किसानों में रोष

बाबूगढ़: आठ ट्यूबवैलों से केबल और स्टार्टर चोरी, किसानों में रोष

by Halchal India News
July 11, 2025
0

बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा मुदाफरा में बुधवार रात आठ ट्यूबवैलों को निशाना बनाकर अज्ञात चोर केबल और स्टार्टर...

हापुड़: महिला से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बाइक सवार बदमाश

हापुड़: महिला से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बाइक सवार बदमाश

by Halchal India News
July 11, 2025
0

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ले में गुरुवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र छीनने...

खाद्य विभाग ने 10 लीटर मिलावटी मैंगो जूस कराया नष्ट, लाल व काली मिर्च के नमूने जांच को भेजे

खाद्य विभाग ने 10 लीटर मिलावटी मैंगो जूस कराया नष्ट, लाल व काली मिर्च के नमूने जांच को भेजे

by Halchal India News
July 11, 2025
0

हापुड़। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के...

Next Post
प्रेमी के संग भागी पत्नी, सीओ कार्यालय के बाहर हुआ विवाद

प्रेमी के संग भागी पत्नी, सीओ कार्यालय के बाहर हुआ विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Halchal India

हलचल इंडिया न्यूज़
एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जहां मचती है सिर्फ सच की हलचल, हर समय, हर रोज

  • लोकल न्यूज़
  • हलचल न्यूज़
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.

No Result
View All Result
  • लोकल न्यूज़
  • राजनीति
  • खेल-कूद
  • हलचल न्यूज़
  • शिक्षा
  • देश-दुनिया
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.