जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाने में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए महिला का पर्स वापस कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी की डयूटी एंटी रोमियो टीम में लगी हुई है। चेकिंग के दौरान एक पर्स पड़ा दिखाई दिया। जिसको अपने पास संभलकर रख लिया था।
जिसमें एक हजार रुपये रखे हुए थे। इस बीच धनपुरा निवासी उषा नामक एक महिला परेशान अवस्था में वहां पहुंची। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने उससे समस्या के बारे में जानकारी करने के बाद उसका पर्स सौप दिया।
पर्स वापस पाकर महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा। महिला ने महिला पुलिसकर्मी का शुक्रियादा किया और खुश होते हुए अपने घर वापस लोट गयी। महिला पुलिस कर्मी के इस कार्य की प्रशंसा सभी ने की।