जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के निदेशकों ने 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर महिला को बातों में फसा लिया से और महिला से नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी की। जिसके बाद फरार हो गए। महिला ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना सदरपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि उसके पति नहीं है और उसका बेटा गगन तोमर वायु सेना में नौकरी करता है। पीड़िता का कहना है कि गांव चांदनेर निवासी धर्मपाल और अशोक चौहान ने गांव में ही निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के नाम एक एक फर्म खोली हुई थी।
इसमें धन निवेश करने पर दोनों आरोपी और उनके साथी लोगों को 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देते थे। अशोक और धर्मपाल का उससे पहले से ही परिचय था।
आरोपियों की बातों में आकर उसने भी कंपनी में निवेश कर दिया। गीता देवी का कहना है कि उसने अपने और अपने बेटे के नाम से दो खाते आरोपियों की कंपनी में खुलवाए। जिनमें ममहिला ने नौ लाख रुपये से अधिक जमा किए गए।
कुछ समय तक उसे ब्याज मिलता रहा, फिर बाद में पैसा मिलना बंद हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी सैकड़ों लोगों से पैसो की ठगी करने के बाद कंपनी बंद करके फरार हो गए हैं।
इसके बाद उसने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी। इसके अलावा एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर अशोक व धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी अटैच की जा चुकी है।