जनपद हापुड़ में बार एसोसिएशन हापुड़ के लिए वार्षिक कार्यकारणी के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।
बारिश के चलते मतदान का समय 1 घंटे बढ़ा दिया गया। कुल 89.13 फीसद मतदान रहा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद हेतु ऐनुल हक और तेजवीर सिंह के बीच कांटे की टक्कर बताई जाती रही। शुक्रवार को वार्षिक कार्यकारिणी के लिए 13 पदों पर चुनाव हुआ।
जिसके लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। चुनाव अधिकारी अताउल रहमान खान व सहायक चुनाव अधिकारी इंतजार अली के नेतृत्व में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होता रहा। लेकिन बारशि के चलते दोपहर तक मतदान धीमा रहा।
जिसके चलते समय को बढ़ाकर शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया गया। दोनों पक्षों के लिए जमकर वोट पड़ी। एसोसिएशन के सदस्यों ने शाम 6 बजे तक जमकर वोट किए। जबकि गुरूवार को टेंडर माध्यम से 58 वोट पड़ चुके थे।
चुनाव में 13 पद पर 24 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके लिए 948 मतदाताओं को मतदान करना था। लेकिन शुक्रवार को 786 वोट पड़े। जबकि कुल 845 वोट पड़े।
चुनाव को पुलिस अफसर भी सतर्कता बरतते दिखे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सीओ अशोक कुमार समेत भारी पुलिस बल कचहरी में मौजूद रहा।
आज होगी मतगणना: बार चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के लिए टेबिल लगा ली गई हैं। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों में कांटे की टक्कर है। शनिवार की देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।