धौलाना तहसील में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा द्वारा कराए जा रहे जनमत संग्रह का विश्लेषण करने के लिए धौलाना तहसील के अधिवक्ताओं व क्षेत्र वरिष्ठ व्यक्तियों की राय ली गई। जिसमे पश्चिम प्रदेश बनाने की मांग का जमकर समर्थन किया गया।
धौलाना तहसील के अधिवक्ताओं व क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा समर्थन पत्र भरकर गाजियाबाद शहर को नये पश्चिम प्रदेश की राजधानी बनाए जाने और मेरठ शहर को पश्चिम प्रदेश की हाईकोर्ट की मांग को भारी जनसमर्थन मिला।
हापुड़ धौलाना वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल यादव ने संगठन की सदस्य ग्रहण करते हुए बताया मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव की विचारधारा है कि छोटे प्रदेश विकसित प्रदेश होते हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपनी अलग पहचान है और इसे अलग राज्य बनाने से पश्चिम प्रदेश का विकास होगा।
साथ ही मेरठ शहर में हाई कोर्ट बनने के बाद जनता को सुलभ न्याय के साथ समय की बर्बादी और पैसे की बचत दोनों होगी। विचारधाराओं का समर्थन करते हुए आज पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा जनमत संग्रह की मांगों का समर्थन किया गया है।
इस दौरान धौलाना बार अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद सिसोदिया,अधिवक्ता रविन्द्र यादव,अधिवक्ता राजीव यादव,अधिवक्ता मनवीर नगर,अधिवक्ता विशाल मित्तल,अधिवक्ता अभिषेक तोमर,भोला राणा ,इरफान, रोहित कुमार,गफ्फार आदि लोगों ने नया पश्चिम प्रदेश की राजधानी व नया पश्चिम हाईकोर्ट निर्माण के लिए बैलट पेपर से जनमत संग्रह कर नया प्रदेश के लिए अपने-अपने विचार मत दिए।