हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने जा रहे दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया है।
थाना सिम्भावली प्रभारी निरीक्षक सुमित तोमर ने हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने जा रहे दो गांजा तस्करों को राजपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।
जिनके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गांजा तस्करों की पहचान आदिल पुत्र इकबाल और मौहम्मद कैफ पुत्र साजम निवासी गली न-3 चांदनी चौक कालोनी दिल्ली के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।