हापुड़। भारत स्काउट और गाइड्स उत्तर प्रदेश जनपद संस्था हापुड़ के द्वारा बुलंदशहर रोड पर ठंडे पानी (शरबत) की सेवा शुरू की गई। इस सेवा का शुभारंभ भारत स्काउट और गाइड्स उत्तर प्रदेश जनपद संस्था हापुड़ की जिला मुख्यायुक्त पारुल त्यागी, सहायक प्रादेशिक आयुक्त सुबोध गुप्ता सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ सहारनपुर मंडल मयंक शर्मा, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद संस्था हापुड़ श्रीकृष्ण द्विवेदी ने किया।
यह जल सेवा स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा की गई। इस दौरान गाइड्स द्वारा यात्रियों को मुफ्त में शरबत वितरित किया गया। जिला मुख्यायुक्त पारुल त्यागी ने कहा कि स्काउट एंड गाइड की यह पहल बहुत सराहनीय है यात्रियों को शुद्ध और ठंडा शरबत उपलब्ध कराने से उनमें सेवा का भाव बढ़ेगा।
जिला सचिव कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि जनपद संस्था हापुड़ हमेशा जनसाधारण की सुविधा और सेवा के लिए तत्पर है। यह जल सेवा कई वर्षों से चल रही है और मई जून महीने में भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रकाश शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड निता कौशिक, नीति शर्मा, पूजा गुप्ता, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।