हापुड़। एएसपी विनीत भटनागर ने मंगलवार को सुबह पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले पुलिस परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस कर्मियों को शस्त्रों की साफ-सफाई, खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया।
एएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी फिटनेस को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। स्वस्थ शरीर, सक्षम पुलिस के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि एक फिट पुलिसकर्मी ही जनता की सेवा में पूरी तरह सक्षम हो सकता है।
उन्होंने जवानों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी ने अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चैक कर सम्बंधित को आवश्य दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।