हापुड़। कहने को तो शहर में सड़कों का जाल है। मगर ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। जो लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर सड़क टूटने से धूल उड़ रही है। टूटी सड़क और धूल उड़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड खस्ताहाल होने से वहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि सड़क टूटने से आए दिन बाइक फिसलने जैसी घटनाएं होती रहती हैं।
वहीं धूल उड़ने से लोगों की आंखों में इंफेक्शन हो रहा है। कई महीने से सड़क खराब है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी तक अधिकारियों ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है। शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।
घरों के अंदर तक धूल पहुंच रही है। जिससे खाना-पीने की चीजें भी दूषित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।