हापुड़ जिले के बीबीनगर मार्ग से सिंभावली हाईवे-9 से हींगवाड़ा होते हुए भरना तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग को 5.50 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 10.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। जिन्हे अब मार्ग का चौड़ीकरण होने से फायदा मिलेगा।
जनता को किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी के मद्देनजर बीबीनगर भरना मार्ग का चौड़ीकरण होगा। मार्ग के चौड़ीकरण होने से 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह ने दिया था। जिसे अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित कार्यों में शामिल किया गया है।
मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से हो रही थी। अभी वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई 3 से 3.05 मीटर तक है। जबकि, इसे बढ़ाकर 5.50 मीटर तक किया जाएगा। हापुड़ के बाबूगढ़ व गढ़ क्षेत्र से यह मार्ग बुलंदशहर के बीबीनगर को भी जोड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि प्रस्ताव को मुख्यालय को भेज रहे हैं। जिससे कि समय से बजट जारी हो सके