हापुड़- भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट कर संस्था की गतिविधियों हेतु चर्चा की तथा जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने संस्था के पदाधिकारियों से आगामी कार्ययोजना के सन्दर्भ में मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक आयुक्त डा. सुबोध कुमार गुप्ता जी, सहा. प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल मयंक शर्मा, जिला मुख्यायुक्त जनपद हापुड़ पारुल त्यागी, जिला सचिव कृष्ण द्विवेदी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीप्रकाश शर्मा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) नीता कौशिक उपस्थित रहे।