हापुड़। मेरठ में आईजी स्टांप के साथ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में हापुड़ समेत मंडल के सभी जिलों में सर्किल रेट बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसी सप्ताह विभागीय अधिकारी डीएम से मिलकर बैठक का समय लेंगे। जिले में आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ने की संभावना है। सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अब सर्किल रेट बढ़ने के साथ और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।
जिले में सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर पहले भी कई बार बैठक हो चुकी है। प्रशासन गंगा एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारा, जिला जेल, कचहरी, पुलिस लाइन की भूमि की तलाश में जुटा था। इसी वजह से सर्किल रेट नहीं बढ़ पा रहे थे। अब शासन ने सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
आठ मई को मेरठ में महानिदेशक निबंधन (आईजी स्टांप) समीर वर्मा ने आय की समीक्षा करते हुए हापुड़ समेत सभी जिलों के अधिकारियों को सर्किल रेट के पुनरीक्षण के निर्देश दिए थे। आठ साल बाद अब हापुड़ के सर्किल रेट में 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा सकती है। इस बदलाव के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सर्किल प्रथम की पॉश कॉलोनियों के वर्तमान रेट – :
कॉलोनी सर्किल रेट
अशोक कॉलोनी 24000
अलकापुरम 24000
कबाड़ी बाजार 32000
खिडक़ी बाजार 31000
पापड़ वाली गली 28500
पुराना बाजार 28500
सब्जी बाजार 30000
ज्ञान लोक 27500
भोला गंज 25000
न्यू आलोक 25000
आलोक कॉलोनी 30000
-सर्किल द्वितीय की पॉश कॉलोनियों के वर्तमान रेट – :
कॉलोनी सर्किल रेट
इंद्रलोक कॉलोनी 22000
शिवपुरी 20000
श्रीनगर 20000
कृष्णानगर 10000
केशव विहार 18000
खुर्जा पेच 19000
चंडी मंदिर 15000
त्यागीनगर 20000
देवलोक 15000
नारायण गंज 20000
परमानंद पुरम 22000
पक्का बाग 22000
पटेल नगर 20000
भगवती गंज 22000
रामगंज 20000
रेवती गंज 20000
कृष्णानगर 10000
एआईजी स्टांप अरुण शर्मा- ने बताया की मेरठ में आयोजित आय की समीक्षा बैठक में आईजी स्टांप ने सर्किल रेट का पुनरीक्षिण करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में डीएम से वार्ता कर बैठक का समय लिया जाएगा। सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।