हापुड़। परिवहन निगम द्वारा हापुड़ रोडेवज डिपो को आठ और नई बसें मिलने वाली हैं। मोदीनगर के रास्ते विभिन्न मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेंगी।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, मोदीनगर, किठौर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर 127 अनुबंधित और निगम की बसों का संचालन होता है। इसके बाद भी अनेक मार्गों पर यात्रियों को बसों की किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है।
यात्रियो की परेशानी हो देखते हुए परिवहन निगम द्वारा हापुड़ रोडवेज डिपो को आठ नई बसें की सौगात दी है। नई बसें मिलने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। हर क्षेत्रों में रोडवेज की बेहतर सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि एक दो दिन के अंदर बसें डिपो में पहुंचने की उम्मीद है।