हापुड़ – सोमवार को हरि नगर स्थित श्री गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा, बी-13 में आज महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी की 302वीं जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में दिल्ली सरकार उपमुख्यमंत्री परवेश सिंह वर्मा, हरियाणा राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगडार्मा और एकलव्य सिंह सहारा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
एकलव्य सहारा ने कहा महान सिख जरनैल महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी के जन्म दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन। उन्होंने न केवल सिख इतिहास में वीरता और संगठन की मिसाल कायम की, बल्कि समाज के उत्थान के लिए अद्वितीय योगदान दिया है।
इसके उपरांत भाई सच्चा सिंह अरनौआला ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। इस पावन अवसर पर गुरु का लंगर भी पूरे दिन चलता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत, प्रमुख समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आयोजन का संचालन “रामगढ़िया बोर्ड ” द्वारा किया गया। साथ ही प्रमुख संयोजक रहे त्रिलोचन सिंह, अवतार सिंह भूरजी, परमिंदर सिंह प्रधान, गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा के किया।
कार्यक्रम के अंत में दिल्ली सरकार उपमुख्यमंत्री परवेश सिंह वर्मा और हरियाणा राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगडा ने “गुरु का लंगर अटूट वर्तन” के संदेश के साथ सभी संगत का आभार व्यक्त कर समापन किया।