हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल में अज्ञात महिला का गला सड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गईं है।
रविवार को आसपास के ग्रामीणों को देहरा नहर में एक शव दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इस बीच अज्ञात शव मिलने की खबर सुनते ही शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि लोगों द्वारा एक अज्ञात महिला की लाश नहर में मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पानी में ज्यादा समय हो जाने के कारण शव का अधिकतर हिस्सा गल चुका है। इसीलिए चेहरा भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के लिए जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।