हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल की वरिष्ठ नेत्री एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत आज सिंचाई विभाग के गेस्टहाऊस में जनसुनवाई करेंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आज करीब ग्यारह बजे बैठक करेंगी। इसके उपरान्त जनसुनवाई की जानी प्रस्तावित है।
विभाग द्वारा निवेदन किया गया है कि महिला सम्बंधित प्रकरणों की जनसुनवाई हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। जिन महिलाओं को किसी प्रकरण में शिकायत या अन्य परेशानी है वो महिला आयोग की सदस्य को अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। जांच के उपरांत महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।