हापुड़। थाना धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को स्क्रैप फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर फाइटर की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में बनी एमएवी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड नामक स्क्रैप फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का स्क्रैप होने के चलते कुछ ही मिनट में आग में विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची- ऊंची लपटे उठने लगी। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गईं।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही ही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर आग पर काबू पा लिया गया है। जांच जारी है।