हापुड़। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसे लेकर कांग्रेस देशभर में ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
बुधवार को हापुड़ के नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज कर रही है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से चार्ज शीट दाखिल कर रही है।
जिसके विरोध में आज देश भर में कांग्रेस जन केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और केंद्र सरकार के इस रवैए के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा हैं कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो देश में हर कांग्रेस जन जेल भरो आंदोलन चलाएगा। शहर
अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता की आड़ में अंधी हो चुकी है। जब-जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के लिए सड़क पर आकर संघर्ष करते हैं और जनता की आवाज को उठाते है। तब-तब यह तानाशाह सरकार गांधी परिवार पर असंवैधानिक तरीके से सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर उन पर कार्यवाही करती है।
केंद्र सरकार के इस कृत्य की देश भर का हर कांग्रेस जन कड़ी आलोचना करता है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार जब भी उनके नेता राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से कार्यवाही करेगी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर आकर इस सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेगा। कांग्रेस उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की इस मनमानी को हम नहीं चलने देंगे। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात धरना दिया।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, इंद्रराज बांगा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, जाहिद हुसैन, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, नरेश भाटी, धर्मेंद्र कश्यप, कुसुमलता, ऐजाज अहमद, जलज तेवतिया, निसार खान, संदीप कुमार, हारून सिद्दीकी, अब्दुल कलाम, रविन्द्र गुर्जर, सुखपाल गौतम, विनोद कर्दम, शहजाद, अब्दुल कलाम, रईस अन्नू, राहुल, विशाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।