हापुड़ – भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रभारी व्यापार मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के मेरठ रोड स्थित लवकुश कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु की विशेष मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कोशिंदर गुर्जर जी का स्वागत किया।
विजय कुमार शर्मा ने कहा हमारा संगठन पूरे देश में मजबूत है तथा मजबूती से किसानों जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करता है तथा उनके हक की लड़ाई लड़ता है, किसान हमारे अन्नदाता है किसान पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोशिंदर गुर्जर ने सभी का धन्यवाद किया तथा सभी से संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम में कमलजीत चौहान प्रदेश संगठन मंत्री, अंकुर चौहान, पंकज चौहान, सचिन चौहान, अभिषेक त्यागी, विनोद कुमार, संदीप कुमार, हरीश, अजय सिंह, भूपेंद्र सुनील चौधरी, ब्रह्मानंद आदि गणमान्य पदाधिकारी में देव तुल्य कार्यकर्ता रहे।