जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र पंचायतों की करीब आठ करोड़ से ज्यादा की विकास कार्य योजना मंजूर होने के बाद विवरण ई-ग्राम स्वराज़ पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। गांवों में तेजी से विकास कार्य कार्य कराए जाएंगे। इस बजट से संबंधित गांवों में सड़कें बनेंगी और लाइटें लगाई जाएंगी। जिससे गांव रोशन होंगे।
सड़क निर्माण किसी भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सड़कों का निर्माण न केवल परिवहन की सुगमता को बढ़ाता है, बल्कि व्यापार अर्थव्यवस्था और सामाजिक संपर्क को भी प्रोत्साहित करता है।
गढ़ और सिंभावली क्षेत्र पंचायतों के लिए चार-चार करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना मंजूर कर ली गई है। दोनों क्षेत्र पंचायतों की निधि से होने वाली विकास योजना से गांवों को आपस में जोड़ने के लिए संपर्क मार्गों पर आरसीसी रोड निर्माण, तालाबों की खोदाई एवं सौंदर्याकरण तथा गांवों में लाइटें लगवाने जैसे विकास कार्य कराने के प्रस्ताव हैं।
जल निकासी के लिए नाला निर्माण के काम भी शामिल किए गए हैं। इसमें ग्रामीणों के लिए पेयजल, खेल मैदान विकसित करने जैसे विकास कार्य भी रहेंगे। जर्जर भवनों की मरम्मत, नारी सशक्तीकरण तथा शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कार्य होंगे। दोनों ब्लॉक के गांवों में विकास होने से लाखों लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विकास की कार्य योजना का क विवरण ब्लॉक के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। क्रियान्वयन शुरू होते ही गांवों में तेजी से विकास कार्य कार्य कराए जाएंगे।