जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने होमगार्ड पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि नवंबर 2023 में उनका पड़ोसी से विवाद हुआ था। जिसके बाद 112 पर तैनात अमित मौके पर पहुंचा था। उसने महिला का फोन नंबर लेकर 27 नवंबर की रात उससे संपर्क किया था। आरोपी ने बातों में उलझकर शादी करने का विश्वाश दिलाया। शादी का झूठा वादा कर उसके साथ संबंध भी बनाए थे। इतना ही नहीं आरोपी ने मांग में सिंदूर भरकर महिला से झूठी शादी करने का दिखावा भी किया था। इसके बाद आरोपी महिला को लेकर किराए के मकान में रहने लगा था।
जनवरी 2024 में महिला को आरोपी के पहले से ही शादीशुदा होने का पता चला है। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने महिला से संपर्क खत्म कर लिया था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी होमगार्ड ने उसके साथ यौनशोषण कर उसकी इज्जत को ठेस पहुंचाई थी। जिससे समाज में उसका रहना मुश्किल हो गया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।