हापुड़ – मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के थानों पर गठित एंटी रोमियो टीमों महिला सुरक्षा दल द्वारा बालिकाओं छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव मौहल्ला शिक्षण संस्थानों स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओ बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्प डेस्क, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वीमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड़ टच, बैड टच एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया है।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हापुड़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एंटी-रोमियो स्क्वाड टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और पार्कों में गश्त तेज कर दी है। इन टीमों ने मनचलों और शोहदों पर नजर रखते हुए उन्हें हिदायतें दी हैं।
बृहस्पतिवार को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये टीमें विशेष अभियान पर रवाना हुईं। उन्होंने गांवों, कस्बों और पार्कों के आसपास गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं। एंटी-रोमियो स्क्वाड की टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखेंगी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।
यह अभियान महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित महसूस कराने में मदद करता है। मनचलों पर अंकुश: मनचलों और शोहदों पर लगाम लगाकर महिलाओं को उत्पीड़न से बचाया जा सकता है। इस तरह के अभियान से समाज में सुरक्षा का माहौल बनता है।