हापुड़ – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मीनाक्षी भराला 19 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई और बैठक करेंगी।
विभाग द्वारा निवेदन किया गया है कि महिला सम्बंधित प्रकरणों की जनसुनवाई हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। जनसुनवाई के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा महिला बंदी गृहों, बालिका महिला गृहों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित है।