Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
सूचना दें
Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
Halchal India News
No Result
View All Result
Holika Dahan : आज रात 11:27 बजे के बाद होगा होलिका दहन

Holika Dahan : आज रात 11:27 बजे के बाद होगा होलिका दहन

Halchal India News by Halchal India News
March 13, 2025
in हापुड़ न्यूज़
0
Share on FacebookShare on Twitter

हापुड़। होली के एक दिन पहले पूर्णिमा की तिथि में होलिका दहन किया जाता है। बृहस्पतिवार को भद्रा के कारण रात्रि 11:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा। वहीं 14 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।

You might also like

बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 5 साल का कारावास

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड

July 10, 2025
हाईवे पर लूटपाट करने वाले लिफ्ट गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

हाईवे पर लूटपाट करने वाले लिफ्ट गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

July 10, 2025

होलिका दहन, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है। रंगों का त्योहार होली हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बाद मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। होली के दिन सभी मिलकर एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं।

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा परामर्शकर्ता पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्णिमा सुबह 10:36 बजे से प्रारंभ होकर शुक्रवार को दोपहर 12:24 तक रहेगी। होलिका पूजन पूर्णिमा लगने के बाद अर्थात सुबह 10:36 बजे से सायं प्रदोष काल तक पूजा की जा सकती है।

CARE HOSPITAL

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10:36 बजे से पृथ्वीलोक की अशुभ भद्रा भी आरंभ होगी जो रात्रि 11:27 बजे पर समाप्त होगी। निर्णय सिंधु व धर्म सिंधु के अनुसार भद्राकाल में होलिका दहन करना अशुभमाना जाता है। ऐसे में भद्रा समाप्ति के बाद दहन करना शुभ होगा, होलिका दहन पूर्णिमायुक्त और भद्रारहित शुभ समय रात्रि 11:27 बजे से श्रेष्ठ रहेगा। रंगोत्सव की होली 14 मार्च शुक्रवार को मनेगी।

shobit telecom

होलिका दहन और पौराणिक कथाएँ :

होलिका दहन की परंपरा की शुरुआत एक पौराणिक कथा से जुड़ी है। यह कथा प्रहलाद और होलिका की है। प्रहलाद, जो भगवान विष्णु के परम भक्त थे, उनके पिता हिरणकशयपु ने अपने बेटे के विष्णु भक्ति के कारण उसे मारने की कई बार कोशिश की। एक दिन होलिका, जो आग से अछूत थी, प्रहलाद को अपनी गोदी में लेकर आग में बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका जल गई और प्रहलाद बच गए। इस घटना को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में देखा जाता है और इसे होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है।

Tags: hapur newsHolika DahanHolika Dahan will happen tonight after 11:27 pm
Halchal India News

Halchal India News

Related Stories

बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 5 साल का कारावास

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड

by Halchal India News
July 10, 2025
0

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने बुधवार को...

हाईवे पर लूटपाट करने वाले लिफ्ट गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

हाईवे पर लूटपाट करने वाले लिफ्ट गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

by Halchal India News
July 10, 2025
0

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हाईवे पर लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का गढ़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।...

दहेज में दो लाख न मिलने पर बहू को घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

by Halchal India News
July 10, 2025
0

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर आरोप...

जिम कार्बेट से लौटते समय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल

जिम कार्बेट से लौटते समय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल

by Halchal India News
July 10, 2025
0

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 9 पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर रैलिंग से...

Next Post
दिवालिया घोषित होंगी शुगर मिलें किसानों पर मड़राया संकट

सिंभावली चीनी मिल ने 30 नवंबर तक का किया भुगतान, मिलों पर 369 करोड़ रुपये बकाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Halchal India

हलचल इंडिया न्यूज़
एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जहां मचती है सिर्फ सच की हलचल, हर समय, हर रोज

  • लोकल न्यूज़
  • हलचल न्यूज़
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.

No Result
View All Result
  • लोकल न्यूज़
  • राजनीति
  • खेल-कूद
  • हलचल न्यूज़
  • शिक्षा
  • देश-दुनिया
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.