Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
सूचना दें
Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
Halchal India News
No Result
View All Result
13 को रात्रि 11:27 बजे के बाद होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

13 को रात्रि 11:27 बजे के बाद होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Halchal India News by Halchal India News
March 4, 2025
in हापुड़ न्यूज़
0
Share on FacebookShare on Twitter

हापुड़। चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें होलिका पूजन व होलिका दहन के बारे में निर्णय किया गया। 13 मार्च को रात्रि 11:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा।

You might also like

गंगा में उफान, यलो अलर्ट से महज 15 सेंटीमीटर दूर

गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, खतरे के निशान की ओर बढ़ा पानी

July 12, 2025
गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

July 12, 2025

रंगों के त्योहार होली का उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस महापर्व से पहले होलिका दहन की परंपरा है। वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है।

CARE HOSPITAL

महासभा अध्यक्ष केसी पांडेय ने कहा कि पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10:36 से पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व साध्य योग के साथ शुरु होकर 14 मार्च को दोपहर 12:24 तक उत्तराभाद्र के साथ रहेगा। 13 मार्च को पूर्णिमा पृथ्वी लोक की अशुभ भद्रा के साथ शुरु हो रही है, जो रात्रि 11:27 तक रहेगा।

shobit telecom

धर्मग्रंथो के अनुसार भद्रा में होलिकादहन अनिष्टकारक होता है, इसलिए रात्रि 11:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा। होलिका पूजन पूर्णिमा लगने के बाद सुबह 10:58 से दोपहर 1:57 तक शुभ रहेगा। दोपहर बाद 3:27 से शाम 6:25 तक किया जा सकता है। होलाष्टक सात मार्च को सुबह 9:19 बजे से शुरु होकर 13 मार्च तक रहेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन, मुंडन आदि मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

shobit telecom

बैठक में मंत्री गौरव कौशिक ने महासभा का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। महासभा के विशिष्ट सदस्य अमरजीत पांडेय को महासभा संरक्षक, दुर्गाशरण वाजपेयी को प्रचार मंत्री व जगदंबा शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में डॉ. वासुदेव शर्मा, कमलेश गिल्डियाल, ओमप्रकाश पोखरियाल आदि थे।

Tags: Holika Dahan will happen on the 13th after 11:27 p.m.
Halchal India News

Halchal India News

Related Stories

गंगा में उफान, यलो अलर्ट से महज 15 सेंटीमीटर दूर

गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी, खतरे के निशान की ओर बढ़ा पानी

by Halchal India News
July 12, 2025
0

ब्रजघाट। गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में जलस्तर में 5 सेंटीमीटर...

गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

गढ़मुक्तेश्वर: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

by Halchal India News
July 12, 2025
0

गढ़मुक्तेश्वर। श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगानगरी ब्रजघाट में शिवभक्तों का आगमन...

गंगानगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन

गंगानगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन

by Halchal India News
July 12, 2025
0

ब्रजघाट। कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र गंगानगरी ब्रजघाट समेत यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों पर अब बिना लहसुन और...

कांवड़ यात्रा: मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

कांवड़ यात्रा: मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

by Halchal India News
July 12, 2025
0

पिलखुवा। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए हिंदू रक्षा दल ने यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास...

Next Post
डायल 112 पर तैनात सिपाही के दस्तावेज मिले फर्जी, किया गिरफ्तार

किशोरी की शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Halchal India

हलचल इंडिया न्यूज़
एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जहां मचती है सिर्फ सच की हलचल, हर समय, हर रोज

  • लोकल न्यूज़
  • हलचल न्यूज़
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.

No Result
View All Result
  • लोकल न्यूज़
  • राजनीति
  • खेल-कूद
  • हलचल न्यूज़
  • शिक्षा
  • देश-दुनिया
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.