हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला महिला शक्ति फेज 5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की मदद करने में एक अहम रोल निभा रही है और मीनाक्षी भराला की कार्यवाही को देख मीनाक्षी भराला पीड़ित महिलाओं की पहली पसंद भी बनती दिखाई दे रही है। क्योंकि मीनाक्षी भराला की महिला जनसुनवाई में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर भारी संख्या में आ रही हैं।
पिछले 5 महीनों से हर महीने मीनाक्षी भराला महिला जनसुनवाई के लिए आती है और महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराती है। अगर पहली महिला जनसुनवाई की बात की जाए तो पीड़ित महिलाओं की संख्या बहुत कम थी। फिर जैसे जैसे मीनाक्षी भराला द्वारा महिलाओं की मदद कर कार्यवाही कराई गई उससे मीनाक्षी भराला पर महिलाओं का विश्वास बढ़ता गया और पांचवीं महिला जनसुनवाई में मीनाक्षी भराला पर विश्वास करते हुए पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ती हुई नजर आई।
बृहस्पतिवार को महिला जनसुनवाई में सबसे ज्यादा केस घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के आए। जिसमें मीनाक्षी भराला ने सम्बंधित थाना प्रभारी से तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पिछली 3 महिला जनसुनवाई में आ रही एक पीड़ित महिला ने मीनाक्षी भराला के सामने आंसुओं के साथ अपनी समस्या बताई और शिकायत की।
मैं पिछले 3 बार से आपके पास अपनी समस्या को लेकर आ रही हूं आप आश्वासन देकर चली जाती है और मेरी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। जैसे ही मीनाक्षी भराला ने पीड़ित महिला की बात सुनी तुरंत महिला के केस में गठित आईओ को बुलाया और दरोगा को फटकार लगाई। कि 3 महीने से पीड़ित महिला परेशान है पिछली बार भी तुमने मुझे आश्वासन दिया था कि महिला की मदद की जाएगी मगर आज पीड़ित महिला आंसुओं के साथ परेशान होकर फरियाद कर रही है क्यों रोना पड़ रहा है महिला को, आम जनता पुलिस पर विश्वास करती है। हम पर विश्वास कर के हमारे पास मदद के लिए आती है। अगर ऐसे ही आपकी कार्यशैली रही तो लोगों का पुलिस और हम पर से विश्वास उठ जाएगा। आईओ ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में इनकी कार्यवाही निश्चित हो जाएगी।
महिला जनसुनवाई में पीड़ित महिला तो आई ही थी। साथ ही ऐसे महिला भी आई थी, जिन्होंने मीनाक्षी भराला से अपनी समस्याओं के बारे में फरियाद की थी। जिनकी समस्या का निस्तारण हो चुका था, वो मीनाक्षी भराला का धन्यवाद करने आई और मीनाक्षी भराला के साथ साथ महिला थाना प्रभारी अरुणा राय की भी तारीफ की, धन्यवाद करने आई महिलाओं ने कहा कि हमारे घर टूटने से महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बचाए है। जो रिश्ते खत्म होने की कगार पर पहुंच गए थे, पति पत्नी एक दूसरे से अलग होने की सोच बैठे थे। उन रिश्तों को अरुणा राय ने एक नया जन्म दिया और हमारे टूटते हुए रिश्ते को बचाया।