हापुड़ में फरवरी में दिन और रात के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप की तपन सताने लगी है। रात में सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान में और बढ़ोत्तरी का अनुमान है।
पिछले कई दिनों से दिन में तेज हवा चली रही थी, जिससे सड़कों पर भी धूल उड़ रही थी। रविवार को हवा की रफ्तार धीमी हुई तो लोगों को धूल से राहत मिली। सुबह की ही मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली, धूप खिलने से फरवरी में ही मार्च जैसी तपन का एहसास हो रहा है। दिन के वक्त सूरज की तपिश के कारण मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
शाम के समय मौसम ने करवट ली और सर्द हवाओं का असर शुरू हो गया है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा वली, रात में सर्दी भी सता रही है। जो लोग दिन के मौसम के हिसाब से कपड़े पहनकर निकले उन्हें रात में ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। रात में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। लोग रात में रजाई कंबल ओढ़ कर सो हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।