एक विधायलय के कार्यक्रम में हापुड़ आये पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद श्री दिनेश शर्मा जी ने भाजपा नेता प्रिंस पंडित के घर चाय पींकर परिवार का हाल चाल लिया।
ग़ौरतलब हैं प्रिंस पंडित को युवाओं का आइकन माना जाता हैं। युवाओं में काफ़ी प्रसिद्ध प्रिंस पंडित युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन कराते रहते हैं। पूर्व में वो चेतन चौहान जी एवं भाजपा के संगठन मंत्री स्व प्रदूमन जी के भी सहयोगी रह चूके हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री जी ने परिवार के साथ काफ़ी समय बिताया और सभी के हाल चाल लिए। उसके बाद वो सीधे दिल्ली के लिए निकल गए। गाँव सिमरौली पहुँचने पर समाज के हर वर्ग के व्यक्ति ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
डा. महेश शर्मा, चो सुरेंद्र सिंह, गुरुदत्त राजकुमार शर्मा, आनंद मास्टर जी, दिनेश सैनी, आशु, अंकुर, मोनु, मामचंद प्रजापति, मोनु ठाकुर, राजेंद्र प्रजापति, अनुज शर्मा, रामपाल प्रजापति, नेत्रपाल सैनी, राजवीर पाल, सतपाल, पूर्व प्रधान आदी उपस्थित रहें।