हापुड़ में गर्मी के कारण मौसमी बुखार की चपेट में आए मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। बेहद कमजोरी और सिर में दर्द से डेंगू जैसे लक्षण आ रहे हैं। हर रोज 800 से ज्यादा लोग रक्त की जांच करा रहे हैं। एक सप्ताह से गर्मी का असर अधिक है, इसकी चपेट में आने से मरीज डायरिया के शिकार हो रहे हैं। जिसमे बच्चों को भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है।
वायरल बुखार की चपेट में आये मरीजों की प्लेटलेट्स गिरीं है। सीएचसी और जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रक्त की जांच कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। डेढ़ से दो घंटे के इंतजार के बाद नंबर आ पा रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण हैं। चिकित्सक इन मरीजों की जांच करा रहे हैं। इसमें अभी डेंगू का कोई मरीज तो नहीं मिला है। लेकिन टाइफाइड के मरीज रोजाना मिल रहे हैं। रोजाना 800 से ज्यादा लोग रक्त की जांच करा रहे हैं, इस महीने 32 मरीजों में टाइफाइड भी मिला है।
अधिकांश मरीज गर्मी के कारण बुखार से ही पीड़ित हैं। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर 4800 से अधिक मरीजों ने सैंपल जांच के लिए दिए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चे डायरिया के शिकार हो रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। आंतों में संक्रमण और लिवर पर सूजन भी मिल रही है। पांच फीसदी बच्चों को भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी- ने बताया की जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार के पूरे इंतजाम हैं। आवश्यक दवा, ओआरएस समेत पर्याप्त संसाधन हैं। चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।